पडरौना, मई 10 -- बरवां रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के देवतहा बाली के टोला कठहवा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों की संख्या में कन्याओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति तथा धार्मिक जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा का आयोजन कठहवा स्थित काली मंदिर से श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, जो गांव होते हुए रायपुर भेड़ीहारी-भैंसही, फुलवरिया, रायपुर खास तथा चंदन बरवां आदि गांवों से होकर देवतहा बाली स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर पहुंची। वहां पर आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरवाया। इसके बाद पुनः यज्ञ स्थल के लिए कलश यात्रा प्रस्थान किया। कलश यात्रा में काजल, निधि, सरोज, नीलम, सुनीता, प्रिया, आंचल, आराधना, सरिता, पिंकी, कमलेश, रोशन, सुरेश एवं सुनील यादव...