गोड्डा, मार्च 19 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के देवदांड थाना क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द पर्दाफाश हो सका। बता दे की मंगलवार की सुबह देवदांड थाना क्षेत्र के डांगा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही देवदांड पुलिस सक्रिय हो गई और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या की यह वारदात पूर्व से चली आ रही आपसी दुश्मनी का परिणाम है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचन...