खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा में गत 26 अक्टूबर क ो एक प्रखंड कर्मचारी के साथ हथियार के बल पर किए गए लूटकांड मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूटे गए मोबाइल को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के रामजी यादव के पुत्र संजय यादव, बड़हरा के गोहल यादव के पुत्र मनोज कुमार, दिनेश यादव उर्फलुरो यादव के पुत्र गुंजेश कुमार क ो गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि बदमाशों ने हथया के बल पर विजय कुमार गुप्ता से एक मोबाइल, बाइक के कागजात आदि की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी मामले में पुलिस ने थाना में मामला भी दर्ज किया था। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार प...