सहरसा, जुलाई 10 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। कोसी क्षेत्र के सरायगढ़ से सहरसा, भागलपुर होते देवघर के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन अब 31 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल ने अधिसूचना जारी किया है। पहले इस ट्रेन को 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलाने के संबंध में अधिसूचना जारी हुई थी। यह भी पढ़ें- आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनों के विस्तार से यात्री खुशट्रेन की विशेषताएँ विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद यात्रियों को राहत देने के लिए इस ट्रेन की सुविधा 7 मई से दी गई थी। हालांकि, इस बार इस ट्रेन का फेरा बढाते हुए इसे श्रावणी स्पेशल का नाम दिया गया है। सरायगढ़ से ट्रेन (05573) अहले सुबह 3.05 बजे खुलेगी और दिन के 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी।यात्रा समय देवघर तरफ से भी ट्रेन(05574) पूर्व से निर्धारित समय दिन के 11.35 बजे खुलेगी और देर रात 10.15 बजे सरायगढ़ स्टेशन ...