बांका, फरवरी 23 -- बेलहर (बांका), निज प्रतिनिधि। रविवार को बेलहर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल कैराजोर गांव निवासी सूचित यादव की इलाज के लिए देवघर ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सूचित यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए देवघर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.