देवघर-रोहिणी बाइपास से बदलेगी रेल परिचालन की तस्वीर
देवघर, मई 10 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने शनिवार को विभिन्न महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं एवं आवर्त संरचना विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारी के साथ देवघर-रोहिणी बाइपास रेल लाइन परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जसीडीह थाना रोड एवं दुमका रेलवे ओवरब्रिज के समीप निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि बाइपास रेल लाइन परियोजना के तहत रेलवे लाइन बिछाने एवं ओवरब्रिज निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.