देवघर, जून 13 -- देवघर। देवघर रेलवे स्टेशन के समीप सुनसान स्थान सड़क किनारे पर युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बाद में बिहार के बांका जिला के बांका थाना अंतर्गत जगतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजदीप कुमार पासवान के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जांच प्रक्रिया जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात अज्ञात ने पुलिस को फोन कर रेलवे स्टेशन के समीप युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची। प्रारंभिक जांच में पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड सहित पहचान संबंधी अन्य दस्तावेज मिले। उसके आधार पर मृतक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवास...