जामताड़ा, सितम्बर 29 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देवघर-राघोपुर-देवघर मेमू विशेष ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। रेलवे ने बताया कि ट्रेन का परिचालन मौजूदा समय-सारणी, मार्ग और ठहराव के अनुसार ही किया जाएगा। रेलवे के अनुसार 05573 राघोपुर-देवघर मेमू विशेष और 05574 देवघर-राघोपुर मेमू विशेष का परिचालन एक अक्तूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन होगा। इस अवधि में दोनों ट्रेनों के 61-61 फेरे लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...