देवघर, मई 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। नटराजा स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड वेदिक टीचिंग देवघर में रविवार को वार्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत शास्त्रीय विषयों में कथक, वोकल, तबला, गिटार एवं फाइन आर्ट की प्रायोगिक परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न कराई गई। यह परीक्षा प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से आई परीक्षक बेबी सिन्हा द्वारा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नटराजा की डायरेक्टर डॉ. रीता ठाकुर, संजीव परिहस्त, हरिशंकर बर्मन, आर्यन चौधरी, रिंकु ठाकुर, विश्वमय चक्रवर्ती, सुनील विश्वकर्मा, महेश कुमार एवं रणवीर राही ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान संस्था परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी।

हिंदी ...