देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। राज निवास करनीबाग देवघर में सोमवार को गंधवनिक सेवा समिति देवघर की साधारण सभा सह बैठक डॉ.निमाई चन्द्र गांधी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में देवघर नगर के विभिन्न मोहल्ले से गंधवनिक समाज के काफी लोग मौजूद रहे। बैठक में गंधवनिक सेवा समिति देवघर के कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष पार्थ सारथि नन्दन, उपाध्यक्ष दुर्गेश चन्द्र, शुभंकर कर एवं शिप्रा कर, सचिव महेश कुमार बल एवं संयुक्त सचिव निमाई चन्द्र व श्यामल बल, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार कर एवं विश्वजीत बल, ऑडिटर बिकास बल, प्रेस प्रवक्ता धनंजय नन्दन एवं रोहित कुमार दे को मनोनीत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित कुमार नन्दन, विजय चन्द्र, अजय चन्द्र, योगिता नन्दन, राहुल कुमार नन्दन, अनूप बल, केशब...