देवघर, मई 17 -- देवघर। झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी बाबा वैद्यनाथधाम देवघर में पंचशूनल इंटरनेशनल की प्रस्तुति में नई हिंदी फिल्म आयत का शूटिंग किया जा रहा है। यह फिल्म एक खूबसूरत प्रेम कथा पर आधारित होगी। जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फिल्म के माध्यम से देवघर और आसपास की प्रतिभाओं को एक नया मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। फिल्म की कहानी एवं निर्देशन मानस झा द्वारा किया गया है। जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अजीत केशरी संभालेंगे। फिल्म के मेकअप का कार्य गुड्डा राव द्वारा किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को डॉलफिन डांस अकादमी के बिलासी ब्रांच में इसका मुहूर्त किया गया। इस दौरान ध्रुव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फ़िल्म निर्देशक मानस झा, निर्देशक अजीत केशरी, कलाकार शांतनु सिंह, तनिष्का सिंह, पीयूष आनंद, तुषा...