देवघर, नवम्बर 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गांधी विचार विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.विजय कुमार गुरुवार को देवघर पहुंचे। उनके देवघर पहुंचने पर झारखंड शोध संस्थान के निदेशक डॉ.राजीव रंजन, संस्थान के सचिव उमेश कुमार और पक्षी विज्ञानी रजत मुखर्जी ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और वतनपरस्त पुस्तक की प्रति भेंट कर किया। मौके पर झारखंड शोध संस्थान के सचिव ने उनसे देवघर में गांधी संग्रहालय की स्थापना करने की दिशा में मार्गदर्शन करने की अपील की। मौके पर गांधी विचार विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.विजय कुमार ने कहा कि इस बात के दस्तावेज़ी प्रमाण उपलब्ध हैं कि एक समय गांधी को उनके बंगाली मित्रों ने वैद्यनाथधाम में बसाने का मन बनाया था। ऐतिहासिक कारणों से गांधी वैद्यनाथधाम में नहीं बस सके। लेकिन इस शहर के साथ उनक...