देवघर, अप्रैल 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध पर शिकंजा और नशा उन्मूलन को लेकर पुलिस ने अपनी रणनीति और सख्त कर दी है। बुधवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसपी सौरभ ने स्पष्ट किया कि अब सिर्फ मामलों के निष्पादन नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और दोषियों को अधिकतम सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। गोष्ठी में अनुसंधान नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सक्रियता बढ़ाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में संपत्ति मूलक अपराध, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े सभी अपराधियों का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया है। अब इन अपराधियों को तीन श्रेणियों ए, बी, सी में बांटकर निय...