बांका, जून 11 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने बुधवार को देवघर-बांका रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चांदन एवं करझौंसा स्टेशनों पर रुककर इंटरलॉकिंग व्यवस्था सहित रेलवे की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान ट्रैक, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, परिचालन, सुरक्षा, वाणिज्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही स्वीकार नहीं : डीआरएमइंटरलॉकिंग व्यवस्था का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने चांदन एवं करझौंसा स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग व्यवस्था तथा अन्य रेल सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति प्रणाली एवं परिचालन व्यवस्था की स्थिति का जायज...