देवघर, जनवरी 31 -- देवघर। देवघर अब न केवल अपनी आध्यात्मिक पहचान के लिए, बल्कि तकनीकी प्रगति के लिए भी जाना जाएगा। एसटीपीआई (सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया) देवघर द्वारा आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले प्री-समिट इवेंट के दौरान शहर के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। बतौर मुख्य अतिथि गोड्डा सांसद आईटी व टेलीकॉम पर संसदीय समिति अध्यक्ष, डॉ. निशिकांत दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देवघर तेजी से आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को एसटीपीआई देवघर में सी-डैक का उद्घाटन करने वाले हैं। जो सुपरकंप्यूटिंग और उन्नत कंप्यूटिंग के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। वैश्विक निवेश पर कहा कि बैंगलोर, सिंगापुर और अन्य बड़े शहरों से निवेशक देवघर की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो शहर को वै...