देवघर, मार्च 14 -- देवघर। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। लंबे समय से पुराने वाहनों के सहारे गश्ती कर रही देवघर पुलिस को अब नई और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चार पहिया वाहन मिलने जा रहे हैं। जिला पुलिस को कुल 22 नई गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिन्हें जिले के सभी थानों में तैनात किया जाएगा। प्रत्येक थाना प्रभारी को एक-एक नई गाड़ी दी जाएगी, जिससे थाना क्षेत्र में गश्त और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य और अधिक सशक्त ढंग से किया जा सकेगा। जिले के कई थानों में लंबे समय से पुराने और जर्जर वाहनों से ही गश्ती कार्य किया जा रहा था। कई बार तकनीकी खराबी या बार-बार मरम्मत की आवश्यकता के कारण पुलिस को गश्ती में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इससे समय पर घटनास्थल तक पहुंचने में भी पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.