हजारीबाग, फरवरी 23 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही प्रखंड मैदान में बीएसए बरही और देवघर जिला महिला टीम के बीच तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज का शुभारंभ हुआ। बरही स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक अब्दुल मनान वारसी ने बताया कि क्रिकेट सीरीज का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है। बरही बीएसए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी देवघर की टीम ने 165 रन बनाकर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। मैच टाई होने पर सुपर ओवर से हार जीत का फैसला हुआ और देवघर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। इस मौके पर बीएसए के सचिव बलराम केशरी, कुलदीप कुमार, बसंत ठाकुर, प्रशांत पंडित, रंजीत यादव, रौशन राणा समेत दर्शक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.