बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 किकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में देवघर की टीम ने पाकुड़ की टीम को 28 रनों से पराजित कर पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से जयमाला कुमारी ने 29 व अंजली कुमारी ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में पाकुड़ की ओर से तलाकुरी टुडू, खुशी शाहा व रेबेका मुर्मू को दो-दो सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी पाकुड़ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 74 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सर्वाधिक 49 रन सृष्टि हांसदा ने बनाए। गेंदबाजी में देवघर की ओर से जयमाला कुमारी व गुलेसबा को दो-दो सफलता मिली। मैच में ऑल राउ...