देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर। नगर निगम के सफाई मित्र बरसाती धपरा के आकस्मिक निधन पर शनिवार को देवघर नगर निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। मौके पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने कहा कि सफाई मित्र बरसाती धपरा अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित एवं कर्मठ कर्मचारी थे, जिनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। कहा कि नगर निगम परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। इस अवसर पर नगर आयुक्त सहित निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.