देवघर, फरवरी 27 -- देवघर कार्यालय संवाददाता नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त देवघर नगर निगम (वर्ग-ख), मधुपुर नगर परिषद् (वर्ग-ख) के लिए मतों की गणना शुक्रवार को देवघर कॉलेज, देवघर जबकि मधुपुर महिला कॉलेज, मधुपुर अवस्थित मतगणना हॉल में होगी। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए आयोग द्वारा जारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी की हस्तपुस्तिका 2026 के अध्याय- 11 के कंडिका 11.10 के आलोक में मतगणना हॉल में वही लोग प्रवेश पा सकेंगें, जिनके लिए प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है। इनको मिल पायेगा प्रवेश :- - मतगणना सहायक तथा मतगणना पर्यवेक्षक - राज्य निर्वाचन आयोग या जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति - निर्वाचन के संबंध में कर्त्तव्यरूढ़ लोक सेवक - अभ्यर्थी, उनके निर्वाचन अभिकर्त्ता तथा गणन अभिकर्त्ता - केंद...