देवघर, अगस्त 29 -- जसीडीह प्रतिनिधि यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन नंबर- 15926/15925 डिब्रूगढ़-देवघर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी (स्लीपर) कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे ट्रेन में यात्रियों के लिए अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी और यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार डिब्रूगढ़ से चलने वाली ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच 1 सितंबर से 24 नवंबर 2026 तक नामित दिनों में लगाया जाएगा। वहीं देवघर से डिब्रूगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन में यह सुविधा 3 सितंबर से 26 नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...