गिरडीह, मई 4 -- सारवां। देवघर ट्रेजरी (कोषागार) से 99 लाख 6 हजार 762 रुपए की अवैध निकासी में रविवार को सारवां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां के वर्तमान चिकित्सा प्रभारी डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के लिखित प्रतिवेदन पर सीएचसी सारवां की पूर्व लेखा लिपिक सविता कुमारी (वर्तमान पदस्थापन सिविल सर्जन कार्यालय देवघर) के विरुद्ध ये प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि ट्रेजरी से अलग-अलग कर्मियों के खाते में ये अवैध निकासी की गई। लिखित प्रतिवेदन में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 में पूर्व लेखा लिपिक सविता कुमारी ने अपना खाता संख्या 31505009828 में आलोक बनर्जी, सुलोचना कुमारी, कुमारी लक्खी और अन्य कर्मियों के नाम से कुल 28 लाख 73 हजार 592 रुपए की अवैध निकासी कर भुगतान लिया। यह भी पढ़ें- देवघर कोषागार से...