देवघर, दिसम्बर 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। केकेएन स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ देवघर द्वारा आयोजित सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच गुरुवार को डीसीए-1 बनाम एसपीएस के बीच खेला गया। जिसमें एसपीएस की टीम ने एक तरफा मुकाबले में डीसीए-1 की टीम को 8 विकेट से हराया। टॉस जीत कर एसपीएस की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और डीसीए-1 की टीम को महज 23 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट कर दिया। इस दौरान डीसीए-1 के बल्लेबाज राघव शरण ने 55 रन और सत्या जगत ने 22 रनों का योगदान दिया। मौके पर एसपीएस टीम के गेंदबाज प्रदीप ने 22 रन देकर 4 विकेट और शिवम ने 20 रन देकर 2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने जवाब में उतरी एसपीएस की टीम ने केवल 8.1 ओवर में जीत के लिए आवश्यक 113 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिया। इस दौरान बल्लेबाज जुनैद ने 24 गेंद पर 8 चौके व 2 छक्के की मदद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.