बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- साहेबपुरकमाल। थाना क्षेत्र के बखड्डा पेट्रोल पंप के समीप एनएच-31 पर सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर लोदीडीह निवासी स्व. सौदागर सहनी के पुत्र लाल बिहारी सहनी के रूप में की गयी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। जानकारी के अनुसार लाल बिहारी अपने गांव से भजन मंडली के साथ पैदल देवघर जा रहे थे। भजन मंडली पैदल ही भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार वाहन उन्हें जोरदार ठोकर मारते हुए भाग निकला जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...