गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 (प्लेट ग्रुप) क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को गांधी मैदान गोड्डा में गिरिडीह और देवघर के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें गिरिडीह ने देवघर को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर देवघर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर की टीम निर्धारित 50 ओवर नहीं खेल पायी और 23 ओवर ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई। देवघर की ओर से हर्ष मिश्रा ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। गिरिडीह की ओर से गेंदबाजी करते हुए साकेत केडिया व फुरकान अंसारी ने 4-4 विकेट लिए। जीत के लिए मिले 74 रन के छोटे लक्ष्य गिरिडीह ने 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इनकी ओर से कुमार अंकित ने 44 व साकेत केडिया ने 20 रन बनाए। चार विकेट लेनेवाले गिरिडीह के फुरकान ...