चाईबासा, अप्रैल 9 -- चाईबासा, संवाददाता। कप्तान प्रियंका सवैयां की जिम्मेदारी भरी पारी (40 रन) की बदौलत पश्चिमी सिंहभूम ने मेजबान देवघर को तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से पराजित कर सुपर डिवीजन में अपना स्थान पक्का कर लिया। देवघर के केकेएन स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस पश्चिमी सिंहभूम के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर ने निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने आए देवघर की पिंकी कुमारी ने छह चौके की मदद से 54 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में पूर्णिमा कुमारी ने 21, सोनिया कुमारी ने 17 तथा सरिता सोरेन ने 12 रनों का योगदान दिया। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से गेंदबाजी करते हुए यशोदा कुमारी ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.