देवघर, जून 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। खेलो इंडिया एथलेटिक सेंटर देवघर के विष्णु मुर्मू ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। बता दें के द्वितीय झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 14-15 जून को जामताड़ा में हुआ। जिसमें देवघर जिले के कुल 13 सदस्यीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में देवघर जिला को दो पदक हासिल हुआ। खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर देवघर के विष्णु मुर्मू ने अंडर -16 बालक वर्ग में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वहीं मधुपुर कि अनुषा मुर्मू ने बालिका -14 वर्ष में ट्रायथलॉन- बी ग्रुप में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा की विष्णु लगातार ग्राउंड में पसीना बहा रहे हैं। इसके साथ ही...