रांची, अगस्त 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। देवघर के पूर्व विधायक एवं जनता दल (यूनाइटेड) के नेता कामेश्वर नाथ दास का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। कामेश्वर नाथ दास वर्ष 2005 में जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक निर्वाचित हुए थे। उनके परिवार का लंबे समय से जनसेवा से जुड़ा इतिहास रहा है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कामेश्वर नाथ दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हुए कहा कि दास परिवार लंबे समय से जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि स्वर्गीय कामेश्वर नाथ दास के पिता स्वर्गीय बैद्यनाथ दास एकीकृत बिहार में इंडियन नेशनल कांग्र...