गिरडीह, मई 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को सभी जिले में नए प्रभारियों की सूची जारी की है। उक्त सूची के अनुसार गांडेय निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक को देवघर का जिला प्रभारी मनोनीत किया है। यदुनंदन पाठक को देवघर जिला प्रभारी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है। हर्ष व्यक्त करनेवालों में प्रमुख राजकुमार पाठक, भाजपा के गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, ताराटांड़ मंडल अध्यक्ष चिंतामणि सिंह सहित अन्य भाजपाई शामिल हैं। यह भी पढ़ें- प्रदेश भाजपा ने की जिला प्रभारियों की घोषणा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...