देवघर, मार्च 27 -- देवघर। 30 मार्च से 2 अप्रैल तक ओडिशा के कटक (आठगढ़) में राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें देवघर के उभरते हुए खिलाड़ी मिथलेश कुमार का चयन राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मिथलेश कुमार के इस चयन से जिले खेल प्रेमियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। मिथलेश कुमार ने जिला एवं राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर देवघर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। खो-खो देवघर के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मिथलेश कुमार ने अपनी लगन, मेहनत और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देवघर और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। यह उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.