देवघर, सितम्बर 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र स्थित पोखना टिलहा निवासी रजत आनंद की पत्नी व बिशुधा नंद झा की पुत्रवधू एवं स्वर्गीय दिलीप कुमार झा और प्रेमलता झा की पुत्री प्रीति झा को उत्कृष्ट शिक्षण पुरस्कार मिला है। प्रीति झा विश्व विद्यापीठ बैंगलोर में हिंदी विभागाध्यक्ष के रूप में अध्यापन कर रही हैं। शिक्षा में उनके योगदान के लिए उन्हें भारतीय विद्यालय पुरस्कारों से उत्कृष्ट शिक्षण पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इस संबंध में प्रीति झा ने बताया कि यह पुरस्कार उन्हें निरंतर सीखने के कारण मिला है और उन्होंने इसे अपने विद्यालय और छात्रों को समर्पित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.