देवघर, मार्च 11 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक सह सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि देवघर जिला को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार राज्य के धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विभागीय अधिसूचना के अनुसार पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर उन्हें अधिसूचित करने की प्रक्रिया के अंतर्गत जिला पर्यटन संवर्धन समिति द्वारा अनुशंसा राज्य पर्यटन संवर्धन समिति को भेजी जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत विभागीय मंत्री के अनुमोदन और मेरे सहयोग से मेरे मधुपुर विधानसभा क्षेत्र व देवघर जिला के कई महत्वपूर्ण स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया गया है। इसी क्रम में देवघर के प्रमुख ध...