देवघर और बासुकीनाथ के बीच विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
देवघर, अगस्त 4 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेले में आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए झारखंड सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन) के सौजन्य से 4 अगस्त 2026 से देवघर और बासुकीनाथ के लिए विशेष एवं किफायती हेलीकॉप्टर सेवा की विधिवत शुरुआत की गई है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ, सुरक्षित और तीव्र हवाई दर्शन के माध्यम से एक सुखद, मनोरम और यादगार यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। डीसी ने बताया कि इस विशेष विमानन सेवा का सफल संचालन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहद आकर्षक पैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.