देवघर, रांची व दुर्गापुर में फैशन शो का ऑडिशन
धनबाद, जून 8 -- धनबाद। धनबाद के क्लार्क इन होटल में 14 जून को जेस्ट फैशन शो का पहला ऑडिशन होगा। 21 जून को रांची के अलिशा डांस स्टूडियो, 28 जून को देवघर तथा पांच जुलाई को दुर्गापुर में ऑडिशन होंगे। मिसेज झारखंड पुष्पा सिंह निर्णायक की भूमिका में रहेंगी। संचालन काजल झा, मनीषा सिंह, अंजना, पूजा, अनीशा प धर्मजीत चौधरी करेंगे। काजल झा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिला व बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच प्रदान करना है। आयोजन में चार से 12 वर्ष तक के बच्चे व 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भाग ले सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.