बोकारो, अप्रैल 28 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। देवग्राम की चड़क पूजा ने एक बार फिर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। देवग्राम में आयोजित तीन दिवसीय चड़क पूजा का समापन सोमवार को हुआ। फलाहार, गाजन, छऊ नृत्य और भोगता घूरा पारण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। रविवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक भव्य छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छऊ नृत्य में परशुराम द्वारा मातृ हत्या, महिषासुर वध, रावण वध, निमाई संन्यास, राजा हरिश्चंद्र, पूतना वध, शिव-राम युद्ध, देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित पाला प्रस्तुत किए गए। वहीं दिन में भोगता अनुष्ठान ने लोगों की आस्था का दृश्य प्रस्तुत कि...