औरंगाबाद, जून 20 -- गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोविंद बिगहा गांव निवासी राजकुमार चौधरी के बयान पर दर्ज मामले में छोटू खान, सुकलु खान सहित अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष माया शंकर सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पूर्व की है। राजकुमार चौधरी ताड़ के पेड़ों की रखवाली कर रहे थे। आरोप है कि ताड़ी चोरी करने पहुंचे कुछ लोगों ने उनके साथ विवाद के दौरान फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। घायल होने के बावजूद उन्होंने आरोपितों का मुकाबला करते हुए हथियार छीन लिया। यह भी पढ़ें- देवकुंड फायरिंग कांड में प्राथमिकी दर्ज सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को बरामद कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्...