शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- बंडा। जेजे एजुकेशन एकेडमी और शिव नाडर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे वयस्क साक्षरता अभियान के तहत देवकली पंचायत में दो नए शिक्षा केंद्र शुरू किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण कर लर्नर्स को दी जाने वाली किट और प्रपत्रों की जांच की। जेजे एजुकेशन एकेडमी के फाउंडर गुरदीप सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष करीब 6200 लोगों को साक्षर किया गया। इस वर्ष 10 हजार लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम 22 गांवों में 222 बैचों के माध्यम से चल रहा है। यह भी पढ़ें- बंदियों को साक्षर बनाने की मुहिम, 27 का पंजीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...