चंदौली, फरवरी 26 -- कमलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर से देवकली गांव का मुख्य मार्ग काफी दिनों से बदहाल है जबकि इस मार्ग से लगभग 10 गांवों के ग्रामीण आवागमन करते है। वही मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आवागमन करने में परेशानी बढ़ गई है। शिकायत के बाद भी सड़क मरम्मत न होने के कारण ग्रामीणों में रोष दिख रहा है। चेताया जल्द ही सड़क मरम्मत नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीण उजागीर सिंह, विनोद सिंह, ग्राम प्रधान हनुमान बिन्द, बेचई यादव का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। रोज कोई न कोई गड्ढों में फिसलकर गिर जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह सड़क एक बड़ी मुसीबत बन चुकी है। बताया कि यह सड़क दो साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कराई गई थी, ले...