उरई, अप्रैल 23 -- कालपी। संवाददाता अज्ञात कारणों के चलते देवकली गाँव के पास खेतों में आग लग गयी जिसमे वहां पड़े लाखों के भूसा के साथ एक बगिया भी चपेट में आ गयी। हालांकि ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग शान्त हो गई है।बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली के पास राजू ठेकेदार के गेस्ट हाउस के नजदीक खेतों में अचानक आग भड़क गई जिसने विकराल रूप धारण कर लिया था और कुछ ही देर में खेतों की मेड़ों पर खड़ी सरपत में आग लग गयी थी जिसकी वजह से वहा पड़े भूसे के ढेर भी चपेट में आ गए। हालाकि आग की जानकारी पर लोगों ने मामले की जानकारी अग्नि शमन विभाग को देकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था और जब तक उस पर काबू पाया जाता उससे पहले राजू का भूसा और पशुबाड़ा तथा पास में मौजूद भवानीदीन बाबा की बगिया भी चपेट में आ गयी थी जिससे बड़ी संख्या में फलदार प...