बरेली, दिसम्बर 23 -- कैंट स्थित श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर में हो रही नौ दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा एवं सवा लाख पार्थिव पूजन के पंचम दिवस सोमवार को गंगोत्री धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य शिवराम भट्ट ने देवऋण व पितृऋण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण व पार्थिव शिवलिंग पूजन से मनुष्य देवऋण से मुक्त होता है, जबकि पितृऋण से मुक्ति सत्संग, सत्मार्ग, समय पर विवाह व संतानोत्पत्ति से मिलती है। आचार्य ने निष्काम भाव से भगवान शिव की पूजा करने पर जोर देते हुए कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे हैं। कथा में भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय, पंडित देवकीनंदन जोशी, आचार्य घनश्याम जोशी, मुख्य यजमान उमेश कुमार, गौरव चौरसिया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...