चतरा, नवम्बर 1 -- चतरा, संवाददाता। देव जागरण का महापर्व देवउत्थान शनिवार को मनाया जायेगा। शुक्रवार को व्रत का नहाय-खाय और संयत किया गया। देवोत्थान एकादशी को हरिप्रबोधिनी एकादशी और देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श के विशेषज्ञ आचार्य पंडित चेतन पाण्डेय ने बताया कि श्रीहरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत 1 नवंबर दिन शनिवार को ही मनाया जाएंगे। क्योंकि इसी दिन उदय कालीन एकादशी तिथि है। एकादशी तिथि का प्रारंभ शुक्रवार को रात्रि 4:02 पर ही हो जाएगा। जो शनिवार की देर रात 2:57 तक रहेगा। 2 नवंबर रविवार को उदय कालीन द्वादशी तिथि रहेगा। पुरे चार माह शयन के बाद भगवान नारायण देवोत्थान के दिन निद्रा से जागते हैं। उनके जागरण के साथ ही 4 माह से बंद शुभ और मांगलिक कार्य एक बार फिर शुरू हो जाते हैं। भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.