देवउठनी एकादशी के दिन धन का दान करना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिर्विद की राय
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Dev uthani Ekadashi daan: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इसे देवोत्थान या प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जाग्रत होते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन से ही शुभ या मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस दिन तुलसी विवाह कराने की परंपरा है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ के नए रास्ते बनते हैं और आर्थिक खुशहाली आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने के साथ ही धन का दान भी करना चाहिए। कहा जाता है कि देवउठनी एकादशी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.