देल्हूपुर थाने के नए भवन में कार्य संचालन शुरू
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर निर्मित देल्हूपुर थाने के नए भवन में सोमवार से विधिवि कार्य संचालन शुरू हो गया। विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया। एसपी दीपक भूकर ने पूजन किया। मानधाता की पुलिस चौकी देल्हूपुर को तीन साल पहले थाने का दर्जा मिलने के बाद यहां भवन निर्माण शुरू हो गया था। पिछले दिनों रिक्रूट सिपाहियों की पोस्टिंग हुई तो थाना भवन को सुव्यवस्थित कर दिया गया था। सोमवार को इसका उद्घाटन होने के बाद यहां कार्य संचालन शुरू कर दिया गया। उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि थाना भवन में पर्याप्त आवास होने से पुलिसकर्मियों की हर समय मौजूदगी रहेगी। इससे कानून व्यवस्था बेहतर होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.