नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फिर चेतावनी दी है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके सबसे बड़े पुल को हमले में ध्वस्त कर दिया गया है और अब ईरान के लिए 'बहुत देर होने से पहले' समझौता करने का समय आ गया है। फार्स न्यूज के अनुसार, गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान को पश्चिमी शहर कराज से जोड़ने वाले एक राजमार्ग पुल पर हवाई हमले किए गए। शुरुआती आकलन में कई लोग घायल हुए हैं और कराज के अन्य इलाकों में भी हमले की सूचना है। दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच एक महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं, जबकि ईरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है। गुरुव...