कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता तेल कंपनियों की ओर से कोटे के आधार पर आपूर्ति के कारण दो-चार दिनों में पेट्रोल पंपों में तेल की कमी दिखने की काफी हद तक संभावना बढ़ गई है। कोडरमा के पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि पहले कंपनी की ओर से जो भी उधार की सुविधा मिलती थी एवं ग्राहकों को स्कीम के तहत डिस्काउंट मिलता था, फिलहाल उसे बंद कर दिया गया है। साथ ही जो भी लेन-देन हो रहा है वह अग्रिम भुगतान में हो रहा है। आलम यह है कि एडवांस पेमेंट लेने के बाद भी डिमांड के अनुसार तेल नहीं दिया जा रहा है।अंदेशा जताया जा रहा है कि दो-चार दिनों में आमलोगों पर इसका असर दिखने लगेगा। कोडरमा के पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि फिलहाल तेल की बिक्री में तेजी आयी है। पहले अगर किसी पेट्रोल पंप में 30 दिनों में 50 हजार लीटर की बिक्री होती थी, वह अब 20 दिनों ...