देर से भविष्यनिधि राशि जमा होने पर पेनाल्टी का मुद्दा उठा, कमेटी गठित
धनबाद, जुलाई 4 -- कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के न्यासी बोर्ड की 186वीं बैठक शुक्रवार को वाराणासी में हुई। देर से पीएफ का पैसा जमा होने पर कर्मियों से पेनाल्टी का मुद्दा उठा। मामले को लेकर एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड की बैठक में यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मामले को उठाते हुए कहा कि देर से पैसा जमा होने पर कर्मियों से पेनाल्टी लिया जाना उचित नहीं है। बैठक में एटक के रमेंद्र कुमार ने 2025-26 की पीएफ ब्याज दर को अब तक वित्त मंत्रालय से स्वीकृति नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि सीएमपीएफओ अपने स्तर से ही स्वीकृति दे। मालूम हो कि 2025-26 के लिए कोयला कर्मियों के पीएफ पर 7.7 प्रतिशत ब्याज दर की अनुशंसा कर वित्त मंत्रालय को पूर्व में ही प्रेषित किया गया है। कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रूपिंदर बरार की अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.