गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जनपद के करीब ढाई हजार परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा और कक्षा छह से आठ तक की लिखित परीक्षा कराई गई। कम्पोजिट विद्यालय नारायनपुर में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कैम्पियरगंज क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में प्रश्नपत्र देर से पहुंचने से दिक्कत हुई। कंपोजिट विद्यालय कैम्पियरगंज में शिक्षिका को ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा करानी पड़ी। बता दे की प्रश्नपत्र बीएसए कार्यालय से और उत्तर पुस्तिकाओं को स्कूलों के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध करवाना है।वहीं सरदारनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी कोर्ट और भरोहिया ब्लॉक के बगहीभारी विद्यालय सहित कई स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.