इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव मूंज में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने फौजी समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर देने में हुई देरी के कारण आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। अब पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। गांव मूंज निवासी सतीश चंद सक्सेना की पुत्री दीक्षा की शादी समारोह के दौरान गुरुवार सुबह करीब चार बजे विदाई की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान गांव का ही निवासी रमन सविता उर्फ फौजी जो राजस्थान में कांस्टेबल पद पर तैनात बताया है और छुट्टी पर घर आया हुआ था, हर्ष फायरिंग करने लगा। यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल, निरस्त होगा लाइसेंस आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अ...