अररिया, मई 9 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। कभी आसमान में छाए बादल के साथ बारिश शुरू हो जाती है तो कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। जिले में पिछले दिनों हुई तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब तक मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। शुक्रवार की देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक बारिश शुरू हो गयी हालांकि यह बारिश हल्की थी और हवा भी नहीं थी। इसलिए कहीं कोई नुकसान की खबर नहीं है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ होने लगा। कुछ घंटे के बाद धूप भी निकली लेकिन आसमान में मंडराते बादल को देख कर बारिश की संभावना बनी रही। मौसम में उमस बरकरार रही। मौसम विभाग के मुताबिक आनेवाले दिनों में भी मौसम में लगातार बदलाव होते रहे...