खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार की शाम अचानक से तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर तक आसमान में गरज के साथ बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं तेज हवा से बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजली ठप होने से लोग परेशान रहे। बारिश के जगह-जगह सड़क पर पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत मौसम का हाल जिले में दोपहर आसमान में बना रहा बादल, तापमान दर्ज हुआ अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस : जिले में सोमवार को देर दोपहर बाद अचानक से आसमान में बादल आने से मौसम खराब हो गया। तेज हवा के असर से मौसम नरम हो गया। सुबह में भी मौसम खराब जैसा रहा। हालांकि दोपहर में उमसभरी गर्मी महसूस हुई। मौसम में बदलााव से अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सिय...